बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 48 घंटे बाद खत्म, सरकार से मिले लिखित आश्वासन के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल।

मांगों पर सहमति बनी

सरकार के साथ करीब 48 घंटे तक चली बैठक में जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद एसोसिएशन ने तुरंत हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। समझौते के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH), दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH), नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) और जेएलएन मेडिकल कॉलेज (JLNMCH) समेत सभी संबंधित अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों को सेवा देना शुरू कर दिया है।

लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म

जेडीयू की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया कि जूनियर डॉक्टर्स को लिखित तौर पर आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद जूनियर डॉक्टर्स ने आश्वासन मिलते ही हड़ताल को खत्म कर दिया और वे लोग वापस काम पर लौट आए।

Darbhanga Office: