सहरसा में 28 साल बाद ROB निर्माण शुरू:बंगाली बाजार में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का कार्य दो वर्षों में होगा पूरा, जाम से मिलेगी निजात।

सहरसा के बंगाली बाजार स्थित रेलवे समपार संख्या 31 पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य 28 साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार से शुरू हो गया है।

 

DM दीपेश कुमार ने बताया कि, इस ROB का निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा। इसे लगभग दो वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। एजेंसी को कार्य पूरा करने के लिए 30 महीने का समय दिया गया है। इस आरओबी के निर्माण से सहरसा शहर को लंबे समय से लगने वाले यातायात जाम से निजात मिलेगी। मौके पर अधिकारी रहे मौजूद।

 

मौके पर अधिकारी रहे मौजूद। परियोजना शहर के विकास में सहायक DB रोड स्थित पुराने मछली बाजार के पास सड़क की खुदाई का काम शुरू हो चुका है। इस अवसर पर DM के साथ उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अन्य जिला व तकनीकी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे। डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर के समेकित विकास में सहायक होगी।

 

एजेंसी समय से पूरा करे कार्य यातायात जाम की पुरानी समस्या के समाधान में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यह आरओबी परियोजना कई बार शिलान्यास के बावजूद अधूरी रही है। इसका शिलान्यास पहली बार तत्कालीन रेल राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था। ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य शुरू।

 

ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य शुरू। तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द हुआ 2005 में लालू प्रसाद यादव और 2014 में अधीर रंजन चौधरी ने भी इसका शिलान्यास किया था। तकनीकी कारणों और टेंडर रद्द होने के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब यह ब्रिज लगभग 143 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और इसका निर्माण कार्य पटना की खाटू श्याम डेवलपर्स को सौंपा गया है। स्थानीय निवासी रोशन सिंह धोनी ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए। ओवरब्रिज के लिए खुदाई शुरू।

 

ओवरब्रिज के लिए खुदाई शुरू। शहर के दो हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होगा अब शहर के दो हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होगा और लोगों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। कार्य शुरू होने से पहले स्थानीय व्यवसायियों ने जिलाधिकारी को पाग और चादर देकर सम्मानित किया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण आज यह निर्माण कार्य शुरू हो सका है।

Darbhanga Office: