मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव मंगलवार सुबह 4 बजे गोलियों की आवाज से दहल उठा। नकाबपोश अपराधियों ने एक स्थानीय व्यवसायी के घर पर धावा बोलकर बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ईदगाह चौक निवासी मोहम्मद मोमिन के घर पर देर रात करीब दर्जनभर नकाबपोश अपराधी पहुंचे। उन्होंने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया।
लूट के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग की इसके बाद अपराधियों ने घर में रखे सामान को खंगाला और लगभग 10 भर सोने-चांदी के आभूषण तथा 1.5 लाख रुपये नगद लूट लिए।
लूट के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलाई घटना की सूचना मिलने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दी। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस । SDPO राघव दयाल पुलिस बल के पहुंचे उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही जयनगर एसडीपीओ राघव दयाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। SDPO ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।
अपराधियों की तलाश में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और पूरे इलाके में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस इसे किसी संगठित गिरोह की करतूत मान रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी हथियारों से लैस थे और उनकी संख्या अधिक थी। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।