बेगूसराय महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय के जूनियर डिवीजन 9 बिहार बटालियन के तीन कैडेट सीडीटी के लिए चयनित हुए।
उक्त तीनों खिलाड़ियों ने बिहार और झारखंड टीम को शूटिंग में द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर महाविद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया। इसमें आशुतोष कुमार को स्वर्ण पदक, संगम कुमारी को रजत पदक और नन्ही कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ । इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा िक इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
वहीं महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव प्रो अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार मुरारी, प्रो नवल किशोर झा, प्रो विमल राय, प्रो कन्हैया कुमार, प्रो दीपक सिन्हा, प्रो करिश्मा कुमारी, डॉ जनकनंदिनी, प्रो भोला सिंह, प्रो शीला कुमारी पासवान, प्रो रोशनी कुमारी, प्रो मिथुन कुमार, प्रो राहुल कुमार, प्रो रामाज्ञा सिंह सहित अन्य ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।