प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में NDA का बिहार बंद है। बेगूसराय में बंद का व्यापक असर दिखा है।
बीहट में NH-31 फोरलेन को कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। हर-हर महादेव चौक पर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया है। मंझौल में बंद के दौरान भाजपा-जदयू समर्थकों ने स्केटिंग करते हुए नारेबाजी की। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ शहर में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया। बीजेपी के सभी 40 संगठन मंडल में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी।
राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी। विपक्ष हताशा में है खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि राजद और कांग्रेस की गलत संस्कृति इस कदर नहीं नीचे गिर गया है। वह हताशा में गाली-गलौज पर उतर आए हैं। राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई।
प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई। यह असहनीय है। इसलिए आज हम सब लोग मैदान में हैं। यह कांग्रेस और राजद हताश हो चुका है। जान रहा है कि बिहार में हमारा कुछ चलने-बनने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के अंदर गरीब, किसान, मजदूर और बिहार की तरक्की के लिए काम हुआ है, उससे विपक्ष घबरा गया है। एनडीए समर्थकों ने किया रोड जाम।
एनडीए समर्थकों ने किया रोड जाम। नारी शक्ति का अपमान हुआ है खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने आगे कहा कि सीता का अपमान हुआ तो रावण चला गया, द्रोपदी का अपमान हुआ तो कौरव वंश समाप्त हो गया। आज माता का अपमान किया गया है, माता को गाली दी गई है। यह नारी शक्ति का अपमान है। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। यह अपने कर्म से ही मटियामेट हो जाएंगे।