मधुबनी के कोतवाली चौक वार्ड नंबर 42 में शुक्रवार को अक़बाल सिद्दीकी की तीन वर्षीय बेटी आराफा सिद्दीकी घर से लापता हो गई। दोपहर में खेलते समय बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी ।
पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, CCTV खंगाले
नगर थाना अध्यक्ष सरदार कुमार ने तुरंत टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने इलाके में व्यापक खोज अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की और स्थानीय सूचना नेटवर्क का उपयोग किया। तीन घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को सिंगिनिया चौक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह स्थान घर से करीब 3.5 किलोमीटर दूर था।
बच्ची के मिलने पर ली राहत की सांस
बच्ची के मिलने पर परिवार और मोहल्ले में राहत की सांस ली। पिता अक़बाल सिद्दीकी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। डीएम आनंद शर्मा ने भी नगर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह घटना जिला पुलिस की तत्परता का प्रमाण है।
लोगों ने कहा,थैंक्स पुलिस
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है। मासूम की सकुशल वापसी मधुबनी पुलिस की कार्यकुशलता का उदाहरण बन गई है।