सहरसा में बंगाली बाजार स्थित रेलवे फाटक से पूरब बाजार तक नए रेल ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम कार्यालय में आयोजित लोक सुनवाई में स्थानीय व्यापारियों ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया। व्यापारियों ने मांग किया कि उन लोगों की छोटी सी दुकान और मकान है। वह भी धराशाई हो गया तो सड़क पर आ जाएंगे।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित लोक सुनवाई में स्थानीय व्यापारियों ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित लोक सुनवाई में स्थानीय व्यापारियों ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया।
वाई-शेप पुल 737 मीटर होगा लंबा
बिहार पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर बबलू कुमार ने बताया कि वाई-आकार का यह पुल 737 मीटर लंबा होगा। इसकी ऊंचाई 114.96 मीटर रखी गई है।
पुल का पहला हिस्सा बंगाली बाजार से महावीर चौक की ओर 252 मीटर का होगा। दूसरा हिस्सा पूरब बाजार की ओर 212 मीटर का होगा। तीसरा हिस्सा शंकर चौक-डीबी रोड की ओर 157 मीटर लंबा होगा। तीनों दिशाओं में अलग से 200-200 मीटर का पहुंच पथ बनेगा।
जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण
सड़क की चौड़ाई 72 मीटर प्रस्तावित है। इसके लिए दोनों ओर की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि इससे उनकी पुश्तैनी दुकानें और घर प्रभावित होंगे। उन्होंने पुल की चौड़ाई कम करने की मांग की है। दो लाइन वाली सड़क होंगी।
कार्यक्रम में कहरा प्रखंड अंचलाधिकारी सौरभ कुमार, बिहार पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर बबलू कुमार, सहरसा अपर भू-अर्जन पदाधिकारी योगेश दास और नगर निगम के डिप्टी मेयर गुड्डू हयात समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।