मधुबनी टेबल टेनिस संघ की ओर से दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन।
मधुबनी गुरुवार को खेल भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मधुबनी टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन खेल पदाधिकारी एवं युवा कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार झा के द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में आठ विभिन्न स्पर्धाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दरभंगा मधुबनी के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सौरव दरभंगा और और मधुबनी के सुनाम के बीच खेला गया। जिसमें सौरभ ने मधुबनी के सुनाम को दो जीरो से हराया। टूर्नामेंट में 48 मैच और खेले जाने हैं जिसमें प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल खेला जाएगा। करीब 50 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया है।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए शहर के शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने इसक सफल बनाने में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल ऑफिस के कुमार अभिषेक, मधुबनी टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष विजेता देवी, कोषाध्यक्ष नवीन मुरारका, उपाध्यक्ष कुमार रवि, सुनील कुमार ठाकुर ने फ्लेयरों में एक नई भावना और उत्साह बढ़ाने का काम किया। जिला सचिव संतोष झा ने बताया इस टूर्नामेंट का फाइनल आयोजन आज किया जाएगा और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।