सिगरेट के पैसे मांगने पर बरपाया कहर! बिहार में 25 रुपये के लिए ले ली महिला की जान, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली घटना।

घटना के दिन कुछ गांव के लोग दुकान पर पहुंचे और खाने के बाद एक सिगरेट लिया जिसकी कीमत ₹25 थी. जब किरण देवी ने पैसे मांगे, तो बदमाश युवकों ने गाली-गलौज की. जब बेटी ने हस्तक्षेप किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।

 

बिहार के समस्तीपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल समस्तीपुर में महज 25 रुपये के लिए एक महिला की जान चली गयी. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के अंगार घाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी वार्ड संख्या 5 में चाय नाश्ता की दुकान चलाने वाली महिला किरण देवी की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक महिला की पहचान राजेश कुमार की पत्नी के रूप में हुई है.

 

सिगरेट के पैसे मांगने पर बरपाया कहर महज 25 रुपये के लिए ले ली महिला की जान समस्तीपुर में महज 25 रुपये की वजह से एक महिला की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार किरण देवी अपनी बेटी के साथ मिलकर गांव में चाय नाश्ता और राशन की दुकान चलाती थीं. घटना के दिन कुछ गांव के लोग दुकान पर पहुंचे और खाने के बाद एक सिगरेट लिया जिसकी कीमत ₹25 थी. जब किरण देवी ने पैसे मांगे, तो बदमाश युवकों ने गाली-गलौज की. जब बेटी ने हस्तक्षेप किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई.

 

बताया जाता है कि युवकों ने किरण देवी पर भी हमला किया और उसे ईंट के ढेर पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी अंगार घाट थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजन सत्य नारायण ने घटना की पुष्टि की है.

Darbhanga Office: