समस्तीपुर में होमगार्ड जवानों ने दिया धरना:समान काम के लिए समान सैलरी की मांग, राइफल जमा कर ड्यूटी बंद करने की चेतावनी दी।

समस्तीपुर में गृह रक्षक जवानों और स्वयंसेवक संघ ने समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना दिया। जवानों ने समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

पूर्व सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के गृह रक्षकों की 21 सूत्री मांगें सालों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना की है।

केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम रखा गया है। सरकार को 28, 29 और 30 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया गया है। 31 तारीख को पटना में केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी।

राइफल और गोली जमा कर ड्यूटी बंद कर देंगे

अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बिहार के सभी जवान अपनी राइफल और गोली जमा कर ड्यूटी बंद कर देंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। सरकार द्वारा समस्याओं पर ध्यान नहीं देने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

 

Darbhanga Office: