समस्तीपुर में पति ने की पत्नी से मारपीट:महिला अस्पताल में भर्ती, 70 हजार रुपए लोन लेने के लिए बना रहा था दबाव।

’

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की है। महिला हॉस्पिटल में एडमिट है। पति ने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसों की मांग की। पत्नी के मना करने पर उसने शराब के नशे में आकर उसकी पिटाई कर दी।

मामला दुबहा पंचायत के वार्ड-6 का है। 30 साल के कश्मीरा खातून की शादी मोहम्मद शाहबाज हुसैन से 13 साल पहले हुई थी। शाहबाज शादी के बाद से मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। उसने पत्नी पर समूह लोन से 70,000 रुपए लाने का दबाव बना रहा था।

डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी

कश्मीरा ने गरीबी का हवाला देकर पैसे लाने से मना कर दिया। इससे नाराज शाहबाज ने नशे की हालत में घर आकर पत्नी की पिटाई कर दी। कश्मीरा ने मायके वालों को सूचना दी। उसकी मां संजीदा खातून और चचेरा भाई उसे सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टर विनायक कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

कश्मीरा के दो बेटा और एक बेटी हैं। मोइनुद्दीन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर 112 की पुलिस टीम भेजी गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला अस्पताल में एडमिट है।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला का कहना है कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी शहबाज हुसैन के साथ हुई थी। शाहबाज हुसैन नशे का आदी है। अक्सर शराब के नशे में लौटता है और उसके साथ मारपीट करता है। वह अपनी मां से लोन लेकर पैसा देने के लिए भी दबाव देता है। ‌

रात वह नशे की हालत में घर लौटा था। उसके साथ शारीरिक संबंध चाहता था। महिला ने कहा कि उसकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। इसी बात को लेकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में महिला वे घटना की जानकारी अपने भाई को दी गई। मौके पर पहुंचे भाई ने अपनी बहन को उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां से उसे और रविवार को सदर अस्पताल लाया गया है।

Darbhanga Office: