पटना में AK-47 सहित दर्जनों गोलियां बरामद, पुलिस और बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, इतने लोग धराए।

रात भर चली छापेमारी 

मिली जानकारी अनुसार जिले के मनेर थाना क्षेत्र के चौरासी गांव में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में एके-47 राइफल के साथ दर्जनों जिंदा गोलियां बरामद की गई है। वहीं मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू माफिया से जुड़े कुख्यात अपराधियों का जमावड़ा गांव में हुआ है। इसी सूचना पर पटना एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने शनिवार की रातभर छापेमारी अभियान चलाया।

AK-47 सहित आधा दर्जन गोलियां बरामद

छापेमारी के दौरान एक घर से एके-47 राइफल और दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इतनी बड़ी जब्ती के बाद एसएसपी खुद मनेर के चौरासी गांव पहुंचे और पूरे अभियान की जानकारी ली। पटना पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की जाएगी।

Darbhanga Office: