बेगूसराय में पीएम श्री अंतरस्नातक स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन।

चेरिया बरियारपुर प्रखंड के एकमात्र पीएम श्री अंतरस्नातक RDP बालिका विद्यालय में सांसद निधि से बने भवन का उद्घाटन आज राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने किया। सबसे पहले उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय पार्क में पौधारोपण किया। इसके बाद नवनिर्मित कमरों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा और तकनीक के बीच चल रहे द्वन्द पर ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा पर बल देकर ही मानव निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक की चुनौतियों को पार पाया जा सकता है। प्रेरक कथाओं का जिक्र करते हुए बच्चों में नई ऊर्जा संचार करने का प्रयास किया।

राकेश सिन्हा ने अष्टवक्र, कालिदास को किया याद

राकेश सिन्हा ने बताया कि नैतिकता की ताकत से किस तरह सामाजिक चेतना को जागृत किया जा सकता है। इस पर अष्टवक्र, कालिदास, महात्मा गांधी और विनोबा भावे को याद करते हुए बच्चों को उनकी जीवनी से प्रेरित होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रभारी डॉ. चंदन कुमार ने शैक्षणिक बाधाओं पर ध्यान आकृष्ट करवाया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुदर्शन अंशुमाली ने किया। इस अवसर शिक्षाप्रेमी कन्हैया कुमार, कुमार अनिल, अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, श्याम, रिशुराज, शालिग्राम सिंह, रौशन कुमार, अजय कुमार चुलबुल, चुनचुन सिंह, महेश भारती, देवनिरंजन भारती एवं प्रो. रामाज्ञा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Darbhanga Office: