सहरसा में लगातार हो रही चोरी के विरोध में प्रदर्शन।

सहरसा में एक महीने पहले हुई चोरी की जांच में पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। नगर निगम वार्ड 39 के निवासी चंचल कुमार सिंह के घर से 10 जुलाई की रात चोरों ने 10 लाख रुपये नकद और करीब 8 लाख रुपए के सोने के आभूषण चुरा लिए थे।

सहरसा स्टेडियम के पास एक दिवसीय धरने में 50 से अधिक लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 55 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मुहल्ले के ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि चचल सिंह के घर मे चोरी हुई और पुलिस लापरवाह बनी हुई है।

चोरी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन करते लोग।

चोरी के सामान की बरामदगी की मांग की

पीड़ित चंचल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने संदिग्ध चोर का नाम पुलिस को बताया। चोरी के सामान की बरामदगी की मांग भी की। लेकिन जांच अधिकारी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। चंचल सिंह ने थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक और डीआईजी तक को आवेदन दिया। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस की लापरवाही से उनका परिवार मानसिक तनाव में है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच दूसरे अधिकारी को सौंपने की मांग की है। सदर थाना में इस मामले में केस नंबर 792/25 दर्ज है।

Darbhanga Office: