कलुआही थाने की पहली महिला थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार:बोलीं- जनता के लिए भय का नहीं, विश्वास का स्थान होगा थाना।

मधुबनी जिले के कलुआही थाने में पायल भारती ने थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे दरभंगा जिले के मोर थाने में पदस्थापित थीं।

पायल भारती ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि थाना जनता के लिए भय का नहीं, विश्वास का स्थान होगा। लोग बेझिझक अपनी शिकायतें लेकर आएं। हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

2018 बैच की पुलिस सब-इंस्पेक्टर पायल भारती ने मोर थाने में कई संवेदनशील मामलों का सफल निपटारा किया है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इससे पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ा।

कलुआही थाना क्षेत्र में अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में शांति कायम होगी। पायल भारती ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि नई थाना अध्यक्ष के आने से कानून-व्यवस्था में सुधार होगा।

 

Darbhanga Office: