मधुबनी में नाबालिग से गैंगरेप:परिजन बोले-टॉयलेट के लिए गई थी।

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 17 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। जहां गांव के तीन परिचित युवक उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए। जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के समय पीड़िता के एक रिश्तेदार ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखा। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता से प्रारंभिक पूछताछ की गई। घटनास्थल से नमूने जब्त कर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी युवकों का पहले से आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष के अनुसार, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कार्रवाई का दिया आश्वासन

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी में आया है पीड़िता के पक्ष से आवेदन दिया जा रहा। उचित करवाई होगी।

Darbhanga Office: