मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा:सहरसा में सीएम ने विद्युत उपभोक्ताओं से की बातचीत।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर अवर विद्युत प्रमंडल के उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से 36 अलग-अलग स्थानों से हुआ।

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर अवर विद्युत प्रमंडल के 1.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। अगस्त से प्रति माह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है। अब तक प्रमंडल में 12,615 उपभोक्ताओं को अगस्त माह का लाभ दिया जा चुका है।

कार्यक्रम में योजना के क्रियान्वयन और उपभोक्ताओं के अनुभवों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने लोगों से फीडबैक लिया और योजना को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत कड़ी साबित होगा।

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग और वितरण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। सहायक विद्युत अभियंता रवि कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Darbhanga Office: