बेगूसराय में टीचर को बेटी की तरह किया विदा, VIDEO:बच्चों ने दुल्हन की तरह सजी शिक्षक पर बरसाए फूल, रोते हुए गाड़ी में बैठाया।

बेगूसराय में एक भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां टीचर को स्कूल से बेटी की तरह विदा किया गया है। बच्चों ने शिक्षिका पर फूल बरसाए हैं और सभी ने रोते हुए इन्हें गाड़ी में बैठाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से प्रधान शिक्षक की नियुक्ति हुई है। इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर प्रधान शिक्षक बने हैं। ये अपने-अपने स्कूल में योगदान कर चुके हैं। अब उनके विदाई की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें स्कूल की शिक्षक और बच्चे लंबे समय तक बेहतरीन काम करने वाले अपने शिक्षक-शिक्षिका को विभिन्न तरीके से विदाई दे रहे हैं।

अमिता प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्त

विदाई की इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर का एक वीडियो सामने आया है, जो भावुक करने वाला है। यहां 13 सालों से कार्यरत अमिता कुमारी की प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्ति हो गई, तो उनकी विदाई शिक्षक की तरह नहीं, बल्कि बेटी की तरह की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि नए कपड़े में दुल्हन की तरह सजी अमिता कुमारी कुर्सी पर बैठी है। स्कूल की शिक्षिकाएं उन्हें बेटी की विदाई की तरह पहले खोंइछा देती है। फिर अक्षत, हल्दी और दूब से बेटी की विदाई की तरह रस्म किया जाता है। जिसका वीडियो स्थानीय लोग बना रहे थे और अब वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टीचर को विदाई दी गई है।

स्कूल के बच्चे भी रोते हुए दिखे

रस्म किए जाने के बाद जब उन्हें गाड़ी में बैठाकर आगे के लिए विदा किया जाता है, तो उस समय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की आंख से आंसू निकल पड़ते हैं। स्कूल के बच्चे भी रोते हैं। उत्क्रमित मध्य स्कूल कैलाशपुर में पदस्थापित शिक्षक राजहंस कुमार BPSC से चयनित प्राथमिक विद्यालय खोटाटिकुल मुंगेर और शिक्षिका अमिता कुमारी जीपीएस नारेपुर चट्टी बछवाड़ा के प्रधान शिक्षक बने।

बच्चे रोते बच्चे दिखे हैं।

बच्चों ने भावुक होकर अलविदा कहा

विदाई समारोह में बच्चों ने भावुक होकर अलविदा कहा। पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण दास ने दोनों शिक्षक व शिक्षिका को स्कूल की ओर से अंग वस्त्र चादर, डायरी, पुष्पगुच्छ, कलम और माला देकर विदाई दी। महिला शिक्षकों ने बेटी की तरह विदाई की रस्म पूरा की है। इस आयोजन में सभी की आंखें नम हो गई।

Darbhanga Office: