बेगूसराय के सकरबासा निवासी सौरव जायसवाल को बिहार आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया है। सौरव पर्यावरण संरक्षण वन्यजीव संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
बिहार के 30 युवाओं का इसके लिए चयन किया गया था। सौरव पिछले 4-5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण एवं देहाती कुरीतियों के निवारण के लिए काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष 2024 में ‘मन की बात’ क्विज के विजेता भी बने थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आत्म जीवनी और प्रशस्ति पत्र भेंट की गई थी।
आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित युवा
3000 से अधिक युवा शामिल
सौरव वर्तमान में ग्रीन अर्थ गार्डियन के सह संस्थापक भी हैं। जो पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे देश में कार्य कर रही है। इसमें 3000 से अधिक युवा मिलकर काम करते हैं। राष्ट्र को विकसित बनाने में महती भूमिका निभा रहे हैं।