उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच जाने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। करंट फैलने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में सबसे यूपी-बिहार के लोग चपेट में आए।
मनसा देवी भगदड़ में मारे गए और जख्मी सबसे ज्यादा UP-बिहार के श्रद्धालु उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच जाने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। करंट फैलने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में सबसे यूपी-बिहार के लोग चपेट में आए।
प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान बताई गई है जिनमें से पांच अकेले यूपी से हैं। इसके अलावा बिहार और उत्तराखंड के एक-एक श्रद्धालु की मौत हुई। घायलों में सबसे अधिक लोग बिहार के हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से लोगों की जान गई। डोबाल के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ 6 लोगों की मौत हुई है और 28 लोग घायल हैं।
इनमें से 5 की हालत गंभीर है। इन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, अन्य का उपचार हरिद्वार के जिला अस्पताल में चल रहा है। ये भी पढ़ें: मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर थी भारी भीड़, तभी हो गया करंट का हल्ला; 7 की मौत यूपी-बिहार के अलावा दिल्ली और हरियाणा के निवासी भी भगदड़ की चपेट में आए। मृतकों और घायलों में कई बेहद कम उम्र के लोग हैं। मृतकों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है तो 18 साल के तीन नौजवानों ने भी अपनी जान गंवाई। एक महिला की भी मौत हुई है।
मृतकों की सूची 1. आरूष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश। 2. शकल देव पुत्रबेचान, उम्र 18 वर्ष, निवासी-अररिया बिहार। 3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश। 4. विपिन सैनी पुत्र श्री रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड। 5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश। 6. शान्ति पत्नी श्री रामभरोसें बदायू उत्तर प्रदेश। घायलों की सूची 1. इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड, पानीपत, हरियाणा। 2. दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी- दिल्ली। 3. शीतल पत्नी तेजपाल उम्र-17 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तरप्रदेश। 4. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश। 5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। 6. कुमारी कृति पुत्री श्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी, बिहार। 7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार। 8. अजय पुत्र संजय, उम्र-19 वर्ष, बडियारपुर बिहार।
9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुर, उत्तर प्रदेश। 10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैंट उत्तर प्रदेश। 11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद। 12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर बिहार। 13. विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर बिहार। 14. निर्मला पत्नी श्री पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली। 15. विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर । 16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश। 18. संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। 19. रोशन लाल पुत्र एवं पता-अज्ञात। 20. दीक्षा पत्नी- निवासी रामपुर। 21. अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर बिहार। 22. मनोज शरण पुत्र अज्ञात, उम्र 30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।