रामकृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी में प्रो. अशोक कुमार ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वे महाविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता एवं प्रशासनिक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर महाविद्यालय को राज्य स्तर पर एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा करते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों ने डॉ. अशोक कुमार को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नए शैक्षणिक और नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर होगा। इस मौके पर डॉ. शशिभूषण कुमार, डॉ. मरगुब आलम, डॉ. मृणाल कुमार झा आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।