मधुबनी, बिहार के निवासी रामेश्वर केदारनाथ से मंदाकिनी का जल लेकर पशुपतिनाथ, नेपाल की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने गौ माता की रक्षा के लिए यह कठिन यात्रा शुरू की है। अब तक वे लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
बुधवार दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में राकेश नन्द ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मूरतपुर गांव में रामपाल मौर्य और अवध राम शुक्ला ने भी उनका स्वागत किया।
रेउसा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्थानीय लोगों ने कांवड़िए का भव्य स्वागत किया। केशव शुक्ला, नरपति सिंह, राज किशोर शुक्ल, आदेश शुक्ला, लव कुश तिवारी और रमेश पाल ने पुष्प वर्षा कर उन्हें माला पहनाई। रामेश्वर की यात्रा अभी भी जारी है और उन्हें अभी और दूरी तय करनी है।