19 जिलों में येलो अलर्ट जारी:जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उनमें पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, किशनगंज , सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, औरंगाबाद, समस्तीपुर, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सीतामढ़ी शामिल है.
हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी:इन जिलों में भारी बारिश,आकाशीय बिजली और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इस कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी:इसके अलावा समस्तीपुर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगाड़िया, सहरसा, नालंदा और जहानाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में झोंके के साथ तेज हवा का अलर्ट भी जारी किया गया है.
घर से ना निकलें लोग:मौसम विभाग के अनुसार अगर कोई खुले में है तो वो तुंरत किसी पक्के मकान में चला जाए और ऊंचे पेड़ और बिजली के खंबों से दूर रहें. साथ ही किसान अपने खेत पर ना जाएं और मौसम की जानकारी पल-पल लेते रहें.
शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी:बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तेज धूप की वजह से लोगों के पसीने छूटने लगे. दिन के साथ-साथ रात का भी यही हाल था. ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा.
सुपौल में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान:राज्य का सबसे अधिकतम तापमान सुपौल में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान डेहरी में 25 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा मोतिहारी में 37 डिग्री, दरभंगा और गोपालगंज में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.