मधुबनी में पठान ब्रदर्स की क्रिकेट एकेडमी की होगी शुरुआत:बच्चों को मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी।

इरफान और यूसुफ पठान जल्द ही मधुबनी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एकेडमी इंडियन पब्लिक स्कूल कैंपस में स्थापित की जाएगी। एकेडमी का उद्घाटन जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में होने की संभावना है।

एकेडमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के प्रतिभावान क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्रदान करना है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि मैदान और नेट्स की तैयारी का काम तेजी से चल रहा है। पठान ब्रदर्स ने स्थल का निरीक्षण कर लिया है और उनके निर्देशों के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

एकेडमी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

एकेडमी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बच्चों और अभिभावकों में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इरफान और यूसुफ पठान पहले से ही देश के कई शहरों में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं। उनका लक्ष्य नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें उचित प्रशिक्षण देना है।

मधुबनी में यह एकेडमी स्थानीय क्रिकेट को एक नई दिशा देगी। इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। यह पहल बिहार के छोटे शहरों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मददगार साबित होगी।

Darbhanga Office: