सहरसा के खिलाड़ियों ने राज्य एथेलेटिक्स में जीते 7 मेडल।

मारवाड़ी महिला समिति का सतरंगी सावन मेला 18-19 को

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सहरसा द्वारा सतरंगी सावन मेला का आयोजन 18 और 19 जुलाई को किया जाएगा। यह आयोजन शुक्रवार और शनिवार को होगा। स्थान भीमसेरिया भवन, धर्मशाला रोड, महावीर चौक तय किया गया है। समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सुषमा दहलान ने बताया कि मेला में समिति की महिलाओं द्वारा आकर्षक सामानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, भगवान की पोशाक, तीज-त्योहार की सजावट, भेंट और राखी शामिल हैं। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी रहेंगे। आयोजन में सभी बहनों को आमंत्रित किया गया है। समिति ने कहा है कि सभी बहनें आएं और सावन उत्सव मेले का आनंद लें।

सहरसा पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 13 जुलाई 2025 तक हुई 91वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सहरसा की 30 सदस्यीय टीम ने कुल 7 पदक जीते। यह प्रतियोगिता बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई थी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि सावित्री कुमारी ने गर्ल्स अंडर-18 जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। विशाल कुमार गुप्ता ने अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। किशन राज ने अंडर-20 डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। शिखा कुमारी ने अंडर-20 की 5000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता। विकास कुमार ने अंडर-20 लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक और ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। सोनू कुमार ने अंडर-16 पैनटाथलन में कांस्य पदक जीता। इन 6 खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा।

Darbhanga Office: