मधुबनी में बारिश ने होने से सूखा धान की नर्सरी:किसान बोले- सरकार इसे सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करें।

किसान बोले- सरकार इसे सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में किसानों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। मॉनसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

परसौना पंचायत में अभी तक धान की बुआई नहीं हो पाई है। गर्मी के कारण तालाब, पोखर, नहर और जमीन का पानी सूख गया है। हालांकि पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है।

परसौना पंचायत के किसान दीपक झा, बिल्टू पासवान और सोनफी साह ने बताया कि अब बारिश से कोई फायदा नहीं होगा। उनकी फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। किसानों ने सरकार से मधुबनी जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

किसान दीपक झा ने कहा कि सूखाग्रस्त घोषित होने से उन्हें फसल बीमा के तहत मुआवजा मिल सकेगा। अब उन्हें सिर्फ सरकारी राहत से ही मदद की उम्मीद है।

 

Darbhanga Office: