समस्तीपुर में किसान पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान किशनपुर निवासी अजय कुमार(29) के तौर पर हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव के पास है।
मृतक के चचेरे भाई दिलीप कुमार ने बताया कि अजय खेती और मजदूरी करता था। गुरुवार शाम को बाइक से खेती के काम से गोही गांव जा रहा था। सड़क किनारे अचानक बिजली का तार टूटकर शरीर पर गिर पड़ा। झटका लगते ही सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर गिया।
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
जांच में जुटी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।