कल का मौसम 11 जुलाई: लगातार 3 दिन तक यूपी और बिहार में बरसेगी आसमानी आफत।

उत्तराखंड- हिमाचल के लिए भी अलर्ट दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, हालांकि किसानों को इससे राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी वर्षा की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश, बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है।

 

कल का मौसम 11 जुलाई 2025: दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में अब मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई जगह बादल फटने और बिजली गिरने से नुकसान की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए वरदान भी साबित हो रही है। किसानों के धान के फसल के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। पहाड़ी इलाके, खासकर हिमाचल प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे वहां भारी तबाही भी मची है।

 

चलिए, इसी क्रम में जानते हैं कल आपके राज्यों का मौसम कैसा रहेगा… कल का मौसम 11 जुलाई कल का मौसम 11 जुलाई यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मथुरा, आगरा में तेज हवा के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।

 

बिहार में 11 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन, इस साल बिहार में मानसून की स्थिति अच्छी नहीं है। राजस्थान हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का हाल 11 से 16 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में भारी वर्षा की संभावना है। 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, 14 से 16 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, 11-13 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11-12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 10 और 12-16 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान। एमपी, बंगाल, छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल 11 से 16 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, 11 से 13 जुलाई के दौरान विदर्भ में, 11 से 14 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और झारखंड में, 13 से 16 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 13 से 15 जुलाई के दौरान ओडिशा में, 11 से 12 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 11 से 14 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

शहर अधिकतम तापमान (11 जुलाई) न्यूनतम तापमान (11 जुलाई) दिल्ली 34°C 25°C कोलकाता 32°C 25°C मुंबई 32°C 26°C चेन्नई 39°C 29°C पटना 33°C 27°C रांची 27°C 22°C शिमला 24°C 17°C नैनीताल 28°C 21°C जयपुर 30°C 26°C अहमदाबाद 32°C 26°C भोपाल 29°C 23°C बेंगलुरु 30°C 19°C हैदराबाद 32°C 24°C 13 और 14 जुलाई को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 12-16 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र, 10, 13 और 14 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में, 13 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में। 11 जुलाई को मिजोरम और त्रिपुरा में, 13 से 16 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 12 से 16 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Darbhanga Office: