कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मार्ग पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, एंबुलेंस को छोड़ सभी वाहन रोके।

कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मार्ग पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, एंबुलेंस को छोड़ सभी वाहन रोके।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में इंडिया महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। सुपौल खादी भंडार के समीप कांग्रेस नेता और गौड़ा बौराम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. नागेश्वर पंजियार तथा पूर्व राजद प्रत्याशी अफजल अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, तेजस्वी यादव के डर से चुनाव आयोग को अपने पक्ष में करके इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। बड़े वाहन, बस, ट्रक और छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। टेम्पो और बाइक चालकों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करते देखा गया।

प्रदर्शन में अफजल अली खान, अच्युतानंद ठाकुर, दिलीप आचार्य, कैलाश कुमार, अशर्फी दास, मनोज यादव, बैधनाथ यादव, तमन्ना खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष गौड़ा बौराम, जिला परिषद सदस्य अजय कुमार यादव और बौराम मुखिया आसिफ जमाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।

Darbhanga Office: