बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां; पति ने करा दी शादी।

सहरसा, बिहार में दो बच्चों की मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। नाराज पति ने पत्नी की शादी उसी प्रेमी से करवा दी। इस अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

बिहार के सहरसा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई है। इस बात से नाराज पति ने बड़ा कदम उठाते हुए महिला की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां को इश्क़ का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने सामाजिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दीं। महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा गया।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जब मामला बढ़ा, तो महिला के पति ने सामाजिक शर्मिंदगी और मान-सम्मान को देखते हुए खुद ही पत्नी का सिंदूर पानी से धो दिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी।

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीण समाज में इस प्रकार की घटनाएं रिश्तों और मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही हैं।

Darbhanga Office: