ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा के पुलिस किस इंतजार में है, कब मोनिका बेटी को बरामद करेगी? क्या कॉलेज प्राचार्य या प्रशासन के दबाव में मोनिका की तलाश नहीं की जा रही है? नजरे आलम ने आगे कहा के दरभंगा प्रशासन की अपनी एक अलग छवि है।
दरभंगा सीएम कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के पीजी सेकंड सेमेस्टर की छात्रा मोनिका 27 जून से लापता है।
अब तक इसकी बरामदगी नहीं हो पाई है। विभिन्न संगठन उसकी बरामदगी को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। लापता मोनिका के पिता का कहना है कि 27 जून को लगभग 6 बजे उन्होंने बेटी को समस्तीपुर जंक्शन से दरभंगा के लिए ट्रेन में चढ़ा दिए थे। कॉलेज के सीसीटीवी में सुबह लगभग 9.03 बजे वह कॉलेज के अंदर जाते हुए दिख रही है। कॉलेज से निकलते हुए वह सीसीटीवी में नहीं दिखाई दे रही है ।
जबकि कॉलेज के प्राचार्य प्रो मुश्ताक अहमद ने कहा िक उस दिन वह क्लास नहीं आई थी। उस दिन कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की क्लास नहीं थी। अभी इग्नू की परीक्षा चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जल रेड्डी ने बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। पुलिस टेक्निकल सेल के माध्यम से मोबाइल टावर डंप भी करवा रही है।
उधर, बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिथिला विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, सिटी अशोक कुमार चौधरी एवं सीएम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर छात्रा को अविलंब सकुशल घर वापसी करने की मांग की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा कि छात्रा मोनिका बीते कुछ दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। यह घटना न केवल मोनिका के परिवार, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के लिए चिंता और आक्रोश का विषय बन चुकी है।