पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पथरेड़ी से किया गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के मामले में था फरार।

मानेसर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पथरेड़ी गांव से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देने में फरार था।

आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के फूल मालिक गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और शांति भंग करने जैसे दो मामले बिहार में दर्ज हैं। बेगूसराय के साहबपुर कमल थाने में आरोपी गौरव कुमार अपहरण करके हत्या करने के मामले में फरार था।

 

आरोपी की गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पुलिस से छुपने के लिए गुरुग्राम आया। गुरुग्राम आते ही आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने साहबपुर कमल थाने (बिहार) के प्रबंधक से संपर्क करके आरोपी गौरव कुमार को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

Darbhanga Office: