सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 जख्मी:दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर, दरभंगा में घर से 200 मीटर दूरी पर हादसा।

दरभंगा के जाले-अतरबेल पथ पर सोमवार की देर रात दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक अपने घर से 200 मीटर दूर स्थित दुकान से लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।

विवेक को डीएमसीएच दरभंगा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विवेक के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल गांव के पास का है। मृतक की पहचान अतरबेल निवासी विवेक कुमार (26) के रूप में हुई है।

घायलों का चल रहा इलाज

घायलों में कटलिया गांव वार्ड नंबर-2 निवासी मो नुरूद्दीन (18) और मो सल्लाउद्दीन (22) शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पहले सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अतरबेल निवासी राजाबाबू सहनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है।

 

Darbhanga Office: