मां-बाप का सीना हुआ चौड़ा, बिहार के कई जिलों के बेटों को मिली सफलता।

मुंगेर जिले में 330 पुलिस कर्मियों सहित मुंगेर रेंज में 990 पुलिस र्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहा बिहार पुलिस में भारी मात्रा में कांस्टेबल की भर्ती की गई। ताकि बिहार पुलिस में कर्मियों की संख्या बढ़िया जाए, जिससे विधि संधारण सहित कई कार्यों में पुलिस की उपस्थिति लोगों के बीच दिखे और जिससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिले। इसी सिलसिले में आज मुंगेर पुलिस लाइन में डीआईजी राकेश कुमार और एसपी सैयद इमरान मसूद की मौजूदगी में 330 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों का परंपरागत परेड के बाद नियुक्ति पत्र मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार और एसपी ने बांटा। डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि आज मुंगेर में जहां 330 पुलिसकर्मियों को परेड के बाद नियुक्ति पत्र बांटा गया। मुंगेर रेंज के अन्य जिलों में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। अब ये सभी चयनित प्रशिक्षण केंद्रों में जा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

सिपाही भर्ती में महिलाओं के आने से व्यवस्था और सुदृढ़ होगी ‌: DM

शेखपुरा जिले के बाजितपुर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सिपाहियों के चेहरे खिले रहे।

मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है – जिलाधिकारी

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि कल सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। इसी कड़ी में आज बिहार के सभी जिलों में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। जिले के लिए कुल 215 महिला व पुरुष सिपाहियों की नियुक्ति की गई है। इसके बाद वे लोग ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद जब गए यहां आएंगे तो विधि-व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करेंगे जिससे सुरक्षा एवं शांती व्यवस्था और सुदृढ़ होगा।

नियुक्ति पत्र महिलाओं के प्रति दूरदर्शी सोच को दिखाता है

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सिपाही भर्ती में महिलाओं की अधिक नियुक्ति मुख्यमंत्री का महिलाओं के प्रति दूरदर्शी सोच को दिखाता है। पुलिस सदैव सेवा के भाव से कार्य करती है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार में बड़ी संख्या में सिपाहियों की नियुक्ति किया गया है। पुलिस के लिए कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता उनके समर्पण, कर्तव्यों के निर्वहन में अधिक सतर्क एवं प्रभावी रहता है।

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में 628 पुलिस कर्मियों को DIG चंदन कुशवाहा ने बांटा नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में सिपाहियों का नियुक्ति पत्र वितरण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त सभी 628 महिला और पुरुष सिपाहियों को मुख्य अतिथि तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया और कर्तव्य और दायित्व के साथ-साथ मद्य निषेध से संबंधित शपथ दिलाई गई। इस नवनियुक्त सिपाहियों में 331 महिला सिपाही और 297 पुरुष सिपाही शामिल हैं।

इस खास अवसर पर ग्रामीण एसपी, ASP, 2 SDPO और लाइन DSP मौजूद रहे

इस अवसर पर के मुख्य अतिथि डीआईजी चंदन कुशवाहा ने कहा कि कुल 628 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है। मुजफ्फरपुर जिला में पदस्थापन किया गया है। बाद में अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

 

साथ ही सभी नवनियुक्त सिपाहियों को बताया कि वर्तमान समय के अनुकूल तकनीकी जानकारी के लिए कंप्यूटर शिक्षा, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी की जानकारी होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के उपरांत नियुक्ति पत्र पाए महिला और पुरुष सिपाहियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार था। नियुक्ति पत्र पाकर मुझे, मेरे परिवार और समाज में काफी खुशी है। हम इस पद का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे।

Darbhanga Office: