मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा मंच के तहत टीबीटी द्वारा प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन वाटिका होटल में किया गया। इसमें दरभंगा और कोसी प्रमंडल के 95 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ये शिक्षक सरकारी स्कूलों में बच्चों के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन 29 जून 2025 को हुआ। यह पहला मौका था जब मधुबनी में प्रमंडल स्तर पर ऐसा आयोजन किया गया। टीबीटी मंच बिहार के क्रिएटिव शिक्षकों की प्रतिभा को सामने लाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। राज्य स्तर पर कई बार शिक्षकों को सम्मान मिल चुका है।
समारोह के मुख्य अतिथि मधुबनी जिला के अरुण राय थे। मंच पर मधुबनी डाइट नरार के प्राचार्य डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद रत्न, पीटीसी घुंघड़िया के प्राचार्य अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता कुमारी, रीता कुमारी और इंदु कुमारी ने किया। टीबीटी मंच के फाउंडर डॉ. कुमार गौरव, एडमिन पैनल से धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, रीता कुमारी, गीता कुमारी, मिनाक्षी कुमारी और अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया।