मंत्री के अंगरक्षक एवं बस ड्राइवर में हुए विवाद के कारण आधा घँटा जाम रहा हाईवे।

मधुबनी: जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक एनएच- 57 पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल के काफिले को बस चालक ने साइड नहीं दिया। इससे नाराज होकर मंत्री के अंगरक्षक ने बस चालक को थप्पड़ मार दिया, जिससे आक्रोशित बस चालक ने एनएच 57 पर बस लगाकर जाम कर दिया व हंगामा करने लगा।

इस जाम के कारण मंत्री का काफिला लगभग आधे घँटे तक हो-हंगामे व जाम में एनएच- 57 लोहिया चौक पर फंसा रहा। वहीं, हाईवे लगभग आधा घँटा तक जाम होने से आमजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Darbhanga Office: