5 मुख्य जर्जर सड़कों का निर्माण शुरू, अक्टूबर तक पूरा होगा काम।

5 मुख्य जर्जर सड़कों का निर्माण शुरू, अक्टूबर तक पूरा होगा काम।

जिन सड़कों की चौड़ाई 12 फीट थी, अब 16 फीट होगी

शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने वर्षों से उपेक्षित सड़कों के निर्माण को लेकर कमर कस ली है। अब तक जो सड़कें रोजाना जाम और परेशानी का कारण बनी थीं, उन पर काम शुरू हो गया है। शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है। इन सड़कों को अक्टूबर तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

इन सड़कों में थाना चौक से पशुपालन विभाग तक, राघोनगर से ईद मोहम्मद चौक तक, कोर्ट कैंपस से तिरहुत कॉलोनी तक, वाटसन स्कूल से रेड क्रॉस होते हुए नगर निगम कार्यालय तक और सेल टैक्स से स्टेडियम चौक तक की सड़कों पर काम हो रहा है। इसके अलावा गोशाला चौक से तिलक चौक और पुस्तकालय से महंथी लाल चौक तक की सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। ये सभी सड़कें लंबे समय से खराब थीं। लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

सड़कों चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। पहले जिन सड़कों की चौड़ाई 12 फीट थी, अब उन्हें बढ़ाकर 16 फीट किया जा रहा है। दोनों ओर दो-दो फीट मिट्टी भरकर रंगीन इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जाएगी। इससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी। बाटा चौक से गिलेशन मंडी तक दोनों ओर ढाई-ढाई फीट रंगीन ईंट लगाने का निर्णय लिया गया है। चौड़ी सड़क से जाम की समस्या भी कम होगी। शहर में एक दर्जन से अधिक सड़कें ऐसी हैं जो पहली बार बनने के बाद दोबारा नहीं बनीं। इनका मेंटिनेंस भी नहीं हुआ। अब ये सड़कें हादसों का कारण बन चुकी हैं।

Darbhanga Office: