यूपी में सहरसा नदी उफनाई, ट्रैक्टर फंसा:13 जिलों में बारिश का अलर्ट; अब तक 16% ज्यादा बरसात।

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। वाराणसी, कानपुर में गुरुवार दोपहर में झमाझम बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश से पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय फंस गया। लोगों ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में 43 शहरों में औसतन 3 मिमी बारिश हुई। जबकि 4.6 मिमी बारिश होनी चाहिए। यह अनुमान से 35% कम है। 1 जून से अब तक 72.9 मिमी बारिश हुई। जो कि नॉर्मल 62.8 मिमी से 16 प्रतिशत ज्यादा है।

Darbhanga Office: