दरभंगा में जेपी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया:आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बीजेपी का सेमिनार, मंत्री ने कहा- कांग्रेस ने संविधान की हत्या की।

आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बीजेपी ने सेमिनार किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी शामिल हुए। सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों जेपी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। शुरुआत में मिथिला परंपरा के अनुसार मंत्रियों को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया।

संजय सरावगी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया। कहा, कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। आज राहुल गांधी संविधान लेकर घूम रहे हैं। उनके साथ पूरा विपक्ष खड़ा है। ऐसे लोगों के हाथ में संविधान अछूत हो जाता है। लालू यादव को जेपी आंदोलन का फर्जी सेनानी बताया। कहा, खुद को जेपी का सिपाही बताते हैं, लेकिन सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।

मंच पर उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य।
लालू संविधान को नहीं मानते

मंत्री मंगल पांडेय ने भी कांग्रेस और राजद को घेरा। कहा, कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया। संविधान के खिलाफ काम किया। जयप्रकाश नारायण पर लाठीचार्ज करवाया। उन्हें जेल भेजा। अब लालू यादव खुद को जेपी आंदोलनकारी बताते हैं, लेकिन आज कांग्रेस के साथ हैं। ये लोग संविधान को नहीं मानते।

 

Darbhanga Office: