मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अपनी टीम पटना भेज दी है। यह टूर्नामेंट 19 से 23 जून तक पाटलिपुत्र परिसर पटना में होगा। टीम में 8 खिलाड़ी, एक कोच और एक टीम मैनेजर शामिल हैं। कुल 10 सदस्य 18 जून को पटना के लिए रवाना हुए। जिला सचिव संतोष झा ने बताया कि खिलाड़ी कैडेट, सबजूनियर, जूनियर, पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिला है। पुरुष वर्ग के जिला चैंपियन मंदीप और महिला वर्ग की चैंपियन वैष्णवी टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम मैनेजर के रूप में मुकेश पंडित को नियुक्त किया गया है। अन्य खिलाड़ी मानसी, कृष्णा और नीरज टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं। संघ की अध्यक्ष विजेता देवी, उपाध्यक्ष कुमार रवि, नवीन मुरारका, सुनील कुमार ठाकुर और पूनम देवी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शौर्य, सृष्टि, सुनाम, खुशी, आयुष, आलोक और नैतिक ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।