1.80 लाख रुपए की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद:समस्तीपुर में दो महिला समेत सात बदमाश गिरफ्तार, एक लाख कैश भी जब्त।

कफ सिरप के साथ बदमाश अरेस्ट हुए है।

समस्तीपुर की अंगारघाट थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करीब 1.80 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। साथ ही एक लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है। इस दौरान पुलिस ने कफ सिरप की तस्करी में शामिल दो महिला समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार की पहचान सहरसा के गांधी गली मोहल्ला निवासी रमेश चौधरी की बेटी अर्पणा कुमारी, महेंद्र राम की बेटी सोनी कुमारी, हर किशोर पासवान का बेटा बिट्टू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार का बेटा शिवपाल कुमार, सहरसा वार्ड-20 निवासी शिवम यादव के बेटे रंजन यादव, सिमरी बख्तियारपुर निवासी राजीव कुमार सिंह के बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पटना आदम कुआं निवासी शिवदानी महतो के बेटे संतोष पटेल की भी गिरफ्तारी हुई है।

994 बोतल कफ सिरप बरामद

घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार में बैन कफ सिरप को सड़क के रास्ते से पटना से सहरसा ले जाया जा रहा है। इसमें नारकोटिक्स की मात्रा होती है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अंगार घाट चौक पर वाहन चेकिंग की। 994 बोतल कफ सिरप बरामद की गई। जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपया बताया गया है।

कफ सिरप के साथ गिरफ्तारी हुई है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर शंभू नाथ ठाकुर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर ड्रग्स इंस्पेक्टर्स की एक टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान बरामद किया गया सिरप बिहार में प्रतिबंधित है। क्योंकि यहां शराब की भी बिक्री नहीं होती है।

अधिक सेवन से हो सकती मौत

कफ में सिरप में नारकोटिक्स की मात्रा होती है। अत्यधिक सेवन के कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। कई जगह से सूचना आती है कि कफ सिरप पीने से व्यक्ति की मौत भी हुई है।

अंगार घाट थाना अध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कफ सिरप बरामद किया गया है। इस मामले में प्रतिबंध कब सिरप ले जाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

Darbhanga Office: