समस्तीपुर में हड़ताल पर ग्रामीण आवास सहायक:सरकारी कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए की होनी चाहिए ।

समस्तीपुर में 16 सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के ग्रामीण आवास सहायक हड़ताल पर हैं। बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के बैनर तले जारी आंदोलन में जिले भर के ग्रामीण आवास सहायक भाग ले रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती यह आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कर रहे हैं। इस मौके पर बिहार राज्य और राष्ट्रपति कर्मचारी महासंघ स्थल पर धरना भी दिया गया।‌ धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। महंगाई में मात्र 13500 में पूरा परिवार चलना मुश्किल है।

कर्मचारियों को कम से कम 26000 न्यूनतम वेतन दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही सभी आवास ग्रामीण सहायक को सरकारी कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।

बर्खास्त कर्मियों की सेवा वापस लिया जाए

मौके पर अनिल कुमार, बजरंगी सहनी, राकेश कुमार, सुमित कुमार, आसिफ इकबाल अंसारी, राजकमल रौशन, साबिर, अमरेश कुमार, बबलू कुमार, अबरार अहमद, इस्तियाक, ताबिश, रविन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, अमरेश कुमार, मयंक दीक्षित, जावेद आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण आवास सहायक अधिकारियों के दमन के शिकार हो रहे हैं।

सभी प्रकार का कार्य उनसे कराया जाता है, लेकिन वेतन वृद्धि का लाभ ही नहीं मिल रहा। यहां तक की बिना दोष ही कई कर्मियों को बर्खास्त भी कर दिया गया है। उन सभी कर्मियों की सेवा को वापस लिया जाए।

दरअसल, ग्रामीण आवास सहायक अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों के सामूहिक हड़ताल पर हैं। सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह इस आंदोलन को कंटिन्यू कर सकते हैं।

 

Darbhanga Office: