समस्तीपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:हाट से सब्जी लेकर घर लौट रही थी, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर।

समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रामचरण दास की पत्नी अनीता देवी(48) के तौर पर हुई है। घटना मुसरीघरारी थाने के बथुआ बुजुर्ग गांव की है।

मृतका के दामाद सुबोध कुमार ने बताया, ‘सोमवार शाम मेरी सास सब्जी लाने के लिए हाट पर गई थी। वहां से लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। देर रात उनकी मौत हो गई। गाड़ी की स्पीड अधिक थी। ड्राइवर मौके से भाग गया।’

 

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छानबीन चल रही है।

Darbhanga Office: