बिहार में भारी बारिश की आ गयी तारीख, जबरदस्त तरीके से सक्रिय होने वाला है मानसून।

बिहार में भारी बारिश की जानकारी आयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि दो दिन बाद मानसून के एक्टिव होने के लिए अनूकुल मौसमी दशाएं बन जाएंगी. किन जिलों में कब बारिश

 

बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में मौसम करवट लेगा. अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज कई इलाकों में बदला रहेगा. वहीं मानसून को लेकर भी बड़ी जानकारी दी गयी है.

 

बिहार में कल का मौसम… बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी IMD पटना ने दी है. पूर्वानुमान है कि रविवार को कोसी-सीमांचल समेत मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है. भागलपुर और आसपास के जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गयी है. वहीं बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर बेहद गर्म रहेगा.

Darbhanga Office: