सोने-चांदी के आभूषण के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार, खगड़िया और बेगूसराय के रहने वाले हैं अपराधी।

सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस स्टैंड में एक कार में कुछ अपराधी सवार है. पुलिस ने जब छापेमारी की, तो उसमें से कुछ लोग निकल कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, तो कार में से 2 बैग बरामद हुआ, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं.

पकड़ा गया संजय यादव, अजय कुमार तथा चंदन कुमार खगरिया जिले के महेशखुट का रहने वाला है, जबकि पलटू सहनी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल का रहने वाला है. वहीं, कर चालक शशिकांत कैमूर जिले का निवासी है. यह सभी ट्रेन तथा बस में भीड़ भाड़ में घुसकर आभूषण पहने हुए महिलाओं को टारगेट करते है और महिलाओं के जेवर एवं बैग काटकर उसमें से कीमती सामान चुरा लेते थे. नगर थाना की पुलिस ने यह सफलता पाई है.

Darbhanga Office: