BCA छात्र की सहरसा में संदिग्ध मौत:कोचिंग संस्थान के कमरे में मिला शव, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप।

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में BCA छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी संजय कुमार सिंह का बेटा आयुष कुमार (19) के रूप में हुई है।

आयुष सहरसा के MLT कॉलेज में BCA का छात्र था। वह पिछले 7 महीनों से हटियागाछी स्थित आदेश चौहान ई गुरुकुल विश्वमित्र में रह रहा था। मृतक का पिता सिहौल बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। उसकी मां नीतू देवी पंचगछिया स्वास्थ्य केंद्र में काम करती हैं ।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और जुटी लोगों की भीड़।
हत्या का लगाया आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। मृतक की मां नीतू देवी का कहना है कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। चचेरी बहन स्नेहा ने शिक्षण संस्थान के संचालक आदेश चौहान पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटनास्थल पर जांच जारी

सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। वहीं इलाके में घटना के बाद हडकंप मच गया है।

 

Darbhanga Office: