समस्तीपुर में चाकू लगने से युवक जख्मी:आम तोड़ने को लेकर 2 पक्षों में झड़प; कमर और बांये पैर में लगी।

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने के चांधरपुर गांव में मंगलवार शाम आम तोड़ने को लेकर दो गुटों के के बीच हिंसक झड़प हुई। एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक गांव के ही राम विनय सिंह के बेटा प्रभात कुमार है। प्रभात को कमर व बांये पैर में चाकू लगी है।

युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभात ने बताया कि गांव के ही जयंत सिंह, हेमंत सिंह, कुणाल सिंह आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

28 मई को एसडीओ कोर्ट से उनके पक्ष में डिग्री मिली है। मंगलवार शाम धूप कम होने के बाद उनके पिता राम विनय सिंह बगीचे से आम तोड़वा रहे थे। जयंत आदि मौके पर पहुंच कर हो हल्ला करने लगे।

कमर और बांये पैर के पास चाकू लगी

हल्ला की आवाज पर वह भी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उनके पिता के साथ लोग उलझ रहे है। जबकि, उनके पिता की कमर के पास एक हड्‌डी क्रैक है। जिस कारण क्रैप लगा हुआ है। यह देख कर उन्होंने झगड़ रहे लोगों ने हटाया। इसी बात पर लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। कमर और बांये पैर के पास चाकू लगी। जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

हल्ला होने पर गांव के अन्य लोगों की भीड़ जुटी तो सभी लोगों ने इन्हें देर शाम सदर अस्पताल लाया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि आपसी विवाद में चाकू बाजी की घटना सामने आयी है। एक युवक चाकू लगने से घायल है। जिसका उपचार चल रहा है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Darbhanga Office: