बच्ची का परिवार गुजरात में मजदूरी करता है। आरोपी भी बिहार का ही रहने वाला है। सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
घटना हजीरा क्षेत्र के भटलाई गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया। हाथ बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ रेप किया।
दरिंदगी के बाद आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस दौरान उसने बच्ची के साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद वो बिहार लौट गया।
पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपी को पटना रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। आज उसके साथ घटना का रीक्रिएशन किया गया, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सूरत कोर्ट में पेश किया।
मां घरों में काम करती थी, पिता मजदूरी करते हैं
परिवार ने पुलिस को बताया- ‘हम सूरत के हजीरा क्षेत्र में रहते हैं। 27 दिसंबर को मेरे पति रोजाना की तरह सुबह 8 बजे नौकरी के लिए निकल गए थे। घर का काम खत्म कर के मैंने बच्ची को नहलाया और दूसरों के घरों में काम के लिए चली गई।’
पुलिस ने आरोपी को उस घर में ले गया, जहां उसने गंदा काम किया था।
6 साल की बच्ची ने मां को बताई पूरी कहानी
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया, ‘जब मैं वापस लौटी तो ससुर और बेटी दोनों को रोते हुए देखा। ससुर ने बेटी को अपनी गोद में बैठा रखा था और दोनों रो रहे थे। मैंने पूछा कि क्या हुआ तो ससुर ने बताया कि हमवतनी जयमंगल उर्फ बाबा अभिलाख पासवान (उम्र 48) ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है।’
‘उसने बेटी की दाहिनी भौंह पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। बच्ची ने बताया कि बाबा मुझे गोदी में ले गया और अपने कमरे में ले गया, जहां उसने मेरे हाथ बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, कपड़े उतार दिए।’
‘दुष्कर्म करने के बाद मुझे चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर मां-बाप को बताया तो चाकू घोंप देगा। उसने डराने के लिए आंख पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे उसकी दाहिनी भौं के पास चोट लग गई।’
इसके बाद मां तुरंत आरोपी के घर गई और उसे डांटा, तो आरोपी वहां से भाग गया। इच्छापुर पुलिस ने घटना के संबंध में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर पुलिस की एक टीम बिहार भेजी।
पटना रेलवे स्टेशन से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से पटना रेलवे स्टेशन से आरोपी को पकड़ा और इच्छापुर थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जब बच्ची उसके घर के पास एक कॉलोनी में खेल रही थी, तो उसने उसे गोद में उठाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चक्कू से धमकाते हुए कहा कि अगर उसने अपने माता-पिता को बताया तो वह उसे चाकू से गोद देगा। इसके बाद उसने पीड़िता को छोड़ने की बात कबूल की।