बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, दोस्त के घर से खोखा और तलवार बरामद।
हथियार के साथ युवक की तस्वरी सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल। बेगूसराय में पिस्टल और कट्टा लेकर फोटो खिंचाना एक युवक को महंगा पड़ गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि युवक को हथियार एक नाबालिग ने दिया था। जिसके पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) के हवाले कर दिया है। भगवानपुर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक फोटो मिला था। जिसमें किसी सैलून के पास एक युवक दोनों हाथ में पिस्टल और कट्टा लिए खड़ा दिखाई दे रहा था। फोटो मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका सत्यापन किया। आरोपी की पहचान बगरस निवासी पंकज ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार के तौर पर हुई।
घर से खोखा और 2 तलवार बरामद पूछताछ के दौरान शिवम ने पुलिस को बताया कि हथियार गांव के ही एक दोस्त ने उपलब्ध कराया था। जो नाबालिग है। निशानदेही पर पुलिस ने दोस्त के घर छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान 2 खोखा और 2 तलवार बरामद हुआ। पिस्टल और कट्टा अभी नहीं मिला है। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने FIR दर्ज कर शिवम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।