ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत।

दरभंगा के जमालपुर नदियारी पलवा निवासी रोहित पासवान की प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गई। 45 वर्षीय रोहित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

रोहित 26 मई को पटना से दिल्ली जाने के लिए ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सवार हुए थे। 27 मई की शाम को प्रयागराज स्टेशन पहुंचने से पहले वे जनरल बोगी के गेट से चलती ट्रेन से गिर गए। ट्रैक मैन ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी।

रोहित की मौत के बाद रोती पत्नी और बेटी।

शव देखकर रो पड़े बच्चे और पत्नी पुलिस ने शव की पहचान कर परिवार को सूचित किया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची रोहित की पत्नी आशा और उनके बच्चे शव देखकर बिलख पड़े। पत्नी ने कहा कि परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से अब बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Darbhanga Office: